नूर मोहम्मद की रिपोर्ट
कश्मीर मुद्दे पर बोले राजनाथ सिंह- आतंक का सफाया करके ही दम लेंगे*
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करके ही दम लेंगे। देश और सीमा पर आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने पहले कहा था कि रमजान के महीने में सेना और अर्धसैनिक बल गोलीबारी नहीं करेंगे। अब रमजान का महीना खत्म हो गया और हमारा भी लक्ष्य अब कश्मीर से आतंक का सफाया करने का है।
राजनाथ सिंह ने यह बात आज लखनऊ में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार का एक लक्ष्य कश्मीर में आतंकवाद की समाप्ति और शांति बहाली है। किसी भी कीमत पर वहां आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में मंगलवार को भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार से भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया। जिसके बाद से राज्य में राज्यपाल शासन लागू हो गया है। अब कहा जा रहा है कि इन परिस्थितियों में पुलिस, अर्धसैनिक बल व सेना और मजबूती से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला सकेंगे।

No comments:
Post a Comment