शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
मधुबनी में उचित दर विक्रेता के दुकान चयन में धनरावती देवी हुई विजयी
जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ ब्लाक के ग्रामपंचायत मधुबनी में आज उचित दर विक्रेता की दुकान का चयन हुआ ।
मालूम हो कि निवर्तमान कोटेदार राधेश्याम की दुकान लगभग तीन माह पूर्व अनियमिता बरतने के आरोप में निरस्त कर दिया गया था । उसके बाद से नये दुकानदार का चयन होना सुनिश्चित किया गया था, जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व ब्लाक व जिलापूर्ति विभाग के अधिकारियों व ग्राम प्रधान के मौजूदगी में खुली बैठक कर ग्रामपंचायत की जनता को अवगत कराया गया था ।
आज सुबह ग्यारह बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी जो तीन बजे तक चली । जिसमें कुल चार उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रही थी । धनरावती देवी पत्नी रामनेवास , पूजा पत्नी प्रदीप कुमार, जनैबाखतून पत्नी ईनामुल्लह , मेवा पत्नी शिवमूरत ।
अधिकारियों ने पर्ची काट कर बैलेट पेपर के रूप में दिये और मतदाताओं ने अपने पसंद के प्रत्याशी के बॉक्स में पर्ची डाली । मतदान खतम होने के बाद गिनती शुरू हुई ।
जिसमें 736 मत पाकर धनरावती देवी पत्नी रामनेवास विजयी हुई । 258मत पाकर पूजा दूसरे नम्बर पर रही । तीसरे न पर जनैवाखातून पत्नी इनामुलाह206 मत पायी एवं मेवा को 37मत मिले ।
चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस रही कमयाब
मोहाना थाना इंस्पेक्टर
दिनेश चौधरी ने पूरी सुरक्षा बल के साथ चुनाव स्थल पर डटे रहे । उनके साथ एस.आई. अजय शंकर यादव , एस.आई रामभवन , लाल जी , और स्थानीय थाना एवं अन्य पुलिस बल चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक लगे रहे ।
इस दौरान विवेक मणि एडीओ आईएसबी,राजेश कुमार सिंह एडीओ कोआपरेटिव, भोला प्रसाद ग्रामपंचायत अधिकारी, शैलेन्द्र कुमार गुप्त ग्राम विकास अधिकारी,सुजीत कुमार जयसवाल ग्राम विकास अधिकारी ने चुनाव सम्पन्न करया ।
चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशी के समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थिति रहे । जिसमें वर्तमान प्रधान पति राफत हुसैन , पूर्व प्रधान अमजद अली , मोहम्मद शफीक , अब्दुलकवी,अबरार हुसेन, सलमान अंसारी, पवन कुमार, मन्तराम,कैलाश, अजीजुरहमान, जहीर खान , एवं आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment