हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 20, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

तहसील दिवस में उपस्थिति रहे अधिकारी कर्मचारी 
इटवा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आये 50 मामलों में से एक मामले को तुरन्त निस्तारित किया गया।

इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आये मामलों में राजस्व का-19, आपूर्ति का-06, चकबन्दी-03, पुलिस का-07, विद्युत का-06, विकास का-08, शिक्षा-01 को मिला कर 50 मामला आया। इसमें से विकास विभाग का 01 मामला मौके पर निस्तारित कर दिया गया।

अन्य मामलों को सम्बंधित विभागाध्यक्षों को सौंप कर अविलम्ब निस्तारण का आदेश दिया गया। इस मौके पर उपजिला अधिकारी इटवा नन्दप्रकाश मौर्या, नायब तहसीलदार अनिल पाठक, पूर्तिनिरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी विद्युत पवन गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: