शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
मेडिकल स्टोर स्वामी के खिलाफ मुकदम दर्ज
समीक्षा क्राईम इण्डिया न्यूज़ ने कुछ दिन पूर्व छापी थी खबर अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर
सिद्धार्थनगर जिले के औषधि निरीक्षक मोहित दीप ने मंगलवार को जनपद के डुमरियागंज पीएचसी के सामने अवैध रूप बिना ड्रग लाइसेंस के बिना नाम के गुमटी में संचालित हो रही मेडिकल स्टोर के स्वामी अनिल कुमार के विरुद्ध डुमरियागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाकर कार्यवाही की है।
उक्त जानकारी देते हुए औषधि निरीक्षक मोहित दीप ने बताया की डुमरियगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अवैध रूप से बिना नाम के मेडिकल स्टोर संचालित हो रही थी। मेडिकल स्टोर के स्वामी से लाइसेंस दिखाने को कहा गया लेकिन लाइसेंस न होने की वजह से स्टोर स्वामी लाइसेंस नही दिखा सका जिसके आधार पर बिना लाइसेंस के संचालित कर रहे मेडिकल स्टोर के स्वामी पर डुमरियागंज थाने पर औषधि निरीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करा कर कारवाही की । इसके अलावा इसी दूकान से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए तथा दूकान में रखी सभी दवाइयों को सीज कर दिया गया। औषधि निरीक्षक मोहित दीप ने कहा कि इसी तरह से औचक निरीक्षक होता रहेगा।जो भी मेडिकल स्टोर नियमो के विरुद्ध पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment