रीता उपाध्याय की रिपोर्ट
आज मन की बात में देशवासियो को सम्बोधित करेँगे प्रधानमन्त्री
आज यानी मई के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से रेडियो के माध्यम से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का यह 44वां संस्करण होगा. रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी अपने विचार देश की जनता से साझा करेंगे, साथ ही लोगों के विचारों को भी जगह देंगे। आज सुवह 11 बजे से इस कार्यक्रम को रेडियो पर सुना जा सकेगा। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए देश भर से लोग अपने सुझाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साझा करते हैं. चुने हुए कुछ विचारों को कार्यक्रम में शामिल किया जाता है. पिछले कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के लिए ‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2018’ कार्यक्रम को लॉन्च किया था. साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सराहा था। मन की बात के 43वें संस्करण में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और युवाओं की बात की. कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले बेटियों के हौसलों को सराहा और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाडियों ने भी देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक-के-बाद एक मेडल जीतते ही चले गए. चाहे शूटिंग हो, रेस्लिंग हो, वेटलिफ्टिंग हो, टेबल टेनिस हो या बैटमिंटन हो भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया।

No comments:
Post a Comment