शैलेश सोनकर
पिता नहीं मिले तो नाबालिग बच्चों को थाने उठा लाई पुलिस, बांधकर पीटा
रायबरेली पुलिस अपने रवैया में बदलाव लाने को तैयार नहीं है। ताजा मामला जिले के गांव पूरे गड़ही मजरे लोधवारी डीह थाना क्षेत्र का है जहां जमीनी विवाद की शिकायत पर पुलिस नाबालिग बच्चों को जमकर पीटा। जमीनी विवाद को लेकर जब पुलिस इन लोगों के घर पहुंची तो पिता के न मिलने पर पुलिस दोनों नाबालिग बच्चों को उठा लाई। फिर बांधकर बेल्ट और डंडों से जमकर पीटा। पुलिस की पिटाई से बुरी तरह घायल एक पीडि़त बच्चे ने रोते हुए बताया कि वो कक्षा 9वीं का छात्र है। जानकारी के अनुसार पूरे गड़ही के रहने वाले गजानन का विवाद जमीन को लेकर अपने पड़ोसी से चल रहा है, जिसमें कल मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के घर में जबरिया घुसकर पहले तो गाली गलौज की फिर नाबालिग बच्चों को पकड़कर थाने ले आई और उनको बेल्ट, डंडों से जमकर पीटने के बाद भगा दिया। रोते-बिलखते दोनों नाबालिग सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टरों को आपबीती बताई। जब इस पूरे मामले की जानकरी आलाधिकारियों से लेने की कोशिश की गई तो कैमरे के सामने बोलने से सभी कन्नी काटते नजर आए लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि इन नाबालिग पर जुल्मों-सितम की इंतहा पार करने वाले पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई होती है।

No comments:
Post a Comment