हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 10, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

शैलेष सोनकर 
जाम के झाम से जनता परेशान दी आंदोलन की चेतावनी- 
 कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी द्वारा स्थानीय नागरिको के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को एफसीआई गोदाम में आने-जाने वाले ट्रकों से उत्पान जाम की समस्या के साथ ही ट्रक ड्राइवरों द्वारा स्थानीय जनों के साथ किये जा रहे अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना से अवगत कराते हुवे मारपीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराये जाने व् ओवरब्रिज के नीचे स्थित सर्विस रोड से ट्रकों को अन्यत्र लगवाने का प्रबंध करने की मांग की गयी। कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी ने कहा की ट्रक ड्राइवरों की सरंघाई की बदौलत महिलाये-बच्चे स्वयं को मोहल्ले में भी असुरक्षित पाती हैं। जाम के झाम से बचने को स्कूली वाहनों ने मोहल्ले में आना बंद कर दिया है। अभिभावकों द्वारा बच्चों को स्कूल पहुचाना मुसीबत का काम है। कर्मचारी एवं व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुचने के लिए घंटो जाम से जूझते रहते हैं सारस होटल से दूरभाष नगर मोड़ तक है ट्रकों का आतंक। श्री द्विवेदी ने कहा की लगातार घटित हो रहई घटनाओ से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है जिस कारन कोई भी अप्रिय घटना घाट सकती है। पीडि़त संजय सिंह ने बताया की आज दिनांक दस मई को प्रात: साढ़े नौ के लगभग ट्रक संख्या उ0प्र0 33 टी 2478 ने दो पहिया वहां संख्या उ0प्र0 33 ए 1721 के ट्रक के नीचे आ जाने से स्थानीय लोंगो द्वारा ट्रक चालकों के रवैये का विरोध किया गया तो ट्रक मालिक द्वारा अपने तीन साथियो के साथ मिलकर मेरी दुकान में घुस कर मारपीट की गयी। जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस पीडि़त से मुकदमा न लिखा समझौते का दबाव बना रही। उपस्थित सभी नागरिकों ने ट्रक मालिक द्वारा साथियो के मिलकर की गयी मारपीट की प्राथमिकी के साथ ही किसी भी दशा में एफसीआई आने जाने वाले ट्रकों को ओवरब्रिज स्थित सर्विस रोड से अन्यत्र लगवाने की मांग की व कहा की कार्यवाही न होने की दशा में हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिससे उत्पन्न किसी भी समस्या का जिम्मेदार प्रसाशन होगा। इस अवसर पर संजय सिंह भदौरिया, महेश कुमार पाण्डेय,  श्याम बहादुर, आदि स्थानीय जन उपस्थित रहे।


No comments: