हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 10, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

राशन कार्डो में आधार कार्डो की फीडिंग की अन्तिम तिथि 30 जून
रायबरेली।जिला पूर्ति अधिकारी रायबरेली ने आज यहां प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों के राशन कार्डो में आधार कार्डो की फीडिंग कराई जा रही है। राशन कार्डो में समस्त सदस्यों के शत प्रतिशत आधार फीडिंग हेतु दिनांक 30 जून का समय निर्धारित किया गया है। अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी के चयनित लाभार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने क्षेत्रीय कार्यालय/ क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक/ उचित दर विक्रेता से सम्पर्क कर यथाशीघ्र आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध करा दें जिससे 30 जून  तक आधार फीडिंग का कार्य पूर्ण कराया जा सके। तहसीलवार/ विकास खण्ड वार/नगरीय क्षेत्रवार तैनात पूर्ति निरीक्षकों क्रमंश: सदर तहसील में विकास खण्ड अमांवा, हरचन्दपुर, राही पूर्ति निरीक्षक  सुखदेव, विकास खण्ड सतांव में रवीन्द्र कुमार सिंह, तहसील सलोन में विकास खण्ड सलोन, डीह, छतोह में पुनीत कुमार शर्मा, तहसील महाराजगंज में विकास खण्ड बछरांवा, महराजगंज, शिवगढ़ में पूर्ति निरीक्षक मुबीन उद्दीन सिद्दीकी, तहसील लालगंज में विकास खण्ड सरेनी, खीरों, लालगंज में पूर्ति निरीक्षक अविनाश चन्द्र पाण्डेय, तहसील डलमऊ में विकास खण्ड दीनशाहगौरा, डलमऊ में पूर्ति निरीक्षक  हरेन्द्र बहादुर सिंह, तहसील ऊंचाहार में विकास खण्ड जगतपुर, रोहनिया, ऊंचाहार में पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार बरनवाल तथा नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में रायबरेली में पूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह, सलोन, परशदेपुर में पूर्ति निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, ऊंचाहार में विनय कुमार बरनवाल, महराजगंज, बछरांवा में मोबीन उद्दीन सिद्दीकी, लालगंज में पूर्ति निरीक्षक अविनाश चन्द्र पाण्डेय तथा डलमऊ में पूर्ति निरीक्षक  हरेन्द्र बहादुर सिंह से सम्पर्क कर फीड कराये जाने हेतु आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


No comments: