हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, April 21, 2019

नेशनल क्रिकेट एकेडमी हरनाथपुरा के परिसर में लोगों नें मतदान के लिए लिया संकल्प

नेशनल क्रिकेट एकेडमी हरनाथपुरा परिसर में 21 अप्रैल रविवार सुबह हमराह कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता हस्ताक्षर अभियान' एवं क्रीड़ाओं का आयोजन हुआ । पत्रिका संवाददाता गिरधारी लाल कुमावत ने हस्ताक्षर करके कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण सामरिया ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिये प्रत्येक व्यक्ति जागरूक होना जरूरी है और मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निर्वहन करनी चाहिए ।   जिसे बिना किसी लालच और भय के जाति ,धर्म,वर्गऔर समुदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रहित सबसे योग्य उमीदवार को अपना मतदान करना चाहिए । कार्यक्रम प्रभारी नरेश कुमार गिरधर ने बताया कि इस अभियान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता प्रेरित होंगे । इस दौरान  गुजरात,महाराष्ट्र ,पंजाब, सहित आठ राज्यो के खिलाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर के बाद शपथ लेकर0 अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया ।  इस अनूठी पहल की प्रसंशा कर पत्रिका समूह का आभार प्रकट किया । 

No comments: