हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, April 22, 2019

मौनव्रत रखकर साध्वी प्रज्ञा ने एक दिन पहले ही दाखिल किया नामांकन

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को मौनव्रत रखकर शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मौजूदा सांसद आलोक संजर और राघवेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।
खास बात यह रही कि नामांकन भरने तक साध्वी प्रज्ञा ने मौनव्रत रखा हुआ था। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा को 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करना है, लेकिन शुभ मुहूर्त होने के कारण उन्होंने एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह 23 अप्रैल को भी नामांकन दाखिल करने जाएंगी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।


No comments: