बसपा ने गरीब और किसानो के दर्द को समझा और समाधान किया
सिद्धार्थनगर। भाजपा की नीतियां किसान और समाज के कमजोर वर्गों के विरोध में बनती हैं।भाजपा की सरकारे अडानी और अम्बानी जैसे उद्योगपतियो के इशारो पर उनके लिये काम करती है।
यही वजह है कि पिछले पांच साल में समाज के पिछड़े और सर्वहारा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। उक्त बाते शनिवार को जिले के ईटवा विधानसभा के विकास खण्ड खुनियांव में बसपा प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुडड् के समर्थन में निषाद,ब्रहमण,मुस्लिम, एकता के रूप में आयोजित सभा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के लाल चन्द निषाद(पूर्व एम.एल.सी) ने अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने आगे कहा कि किसान, मजदूर, दलित,ब्रहमण पिछड़े और अल्पसंख्यकों को मिल कर भाजपा को परास्त करना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पांच वर्षों में सरकारी शिक्षा महंगी हो गई गरीब परेशान हुआ। खाद महंगी हो गई और खाद की बोरियों से पांच किलो खाद कम दी गई, डीजल महंगा हो गया। इससे किसान परेशान हुआ। उन्होने कहा कि नौकरियां दी नही जा रही, प्रधानमंत्री सबसे पकौड़ा बेचने को कहते है और देश का हजारों करोड़ रुपया व्यापारी लेकर विदेश भाग चुके हैं।
इसे ध्यान में रह कर आपको भाजपा को हराना होगा। कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य आलोक तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा बसपा गठबंधन से भाजपाई परेशान है और चुनाव जीतने के लिये उनके द्वारा तरह तरह के हथकण्डे अपनाये जा रहे है जिससे जनता भली भांति परिचित हो गई है। इस अवसर पर बसपा नेता हाजी अरशद खुर्शीद ने अपने सम्बोधन में कहा कि दलितों पर हिंसा और मुसलमानों की लिंचिंग से उनकी परेशानी बढ़ी। आज भाजपा शासन में पिछड़ों का वोट तो लिया जाता है, मगर उनको प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि इन सब वर्गो को सोचना चाहिये कि भाजपा को वोट कैसे दिया जा सकता है। सभा में सपा नेता और गत चुनाव में विधानसभा प्रत्याशी रहे चिनकू यादव ने कहा कि यह गठबंधन जनता की आकांक्षा पूरी करने के लिए बना है। इसलिए एक एक समाजवादी समर्थ को चाहिए कि वह बसपा उम्मीदवा आफताब आलम भाई को वोट देकर जिताएं, ताकि हम अखिलेश भाइया को बता सकें कि हमने गठबंधन धर्म निभाया है। बेचई यादव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं से जनता को कोई लाभ नहीं किया यह सरकार किसानों नौजवानों की विरोधी है। अंत में बसपा प्रत्याशी व सभा के अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन के बाद जिले में जिस प्रकार लोगो का उन्हे समर्थन मिल रहा है उससे बौखलाये हुये विरोधी तमाम कुचक्र रच रहे है उससे हमे सावधान रहना होगा । उन्होने कहा कि उनकी जीत समाज के सभी वर्गों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि आपकी दुआवों से मै जीता तो सिद्धार्थनगर में विकास कार्य यकीनन ज्यादा होंगे। वरना अगले चुनाव में आपको कोई भी फैसला करने का पूरा हक होगा डुमरियागंज की जनता का सहयोग मिलेगा तो विकास का काम देश के विकसित जिलो मे सिद्धार्थ नगर को शामिल करने का प्रयास किया जायेगा।
सभा के दौरान मौलाना मोहिन अहमद,बसपा जिलाध्यक्ष दिनेशचन्द्र गौतम,पूर्व अध्यक्ष पी.आर. आजाद, तौलेश्वर निषाद,जवाहिर निषाद,पूर्व विधायक विजय पासवान,श्रीमति सैययदा खातून,सुहेल फारूकी,बच्चाराम बौद्व, कमाल अहमद,घिसियावन यादव, घनश्याम गौतम, राजेन्द्र कमल, मुनिराम राजभर,राम मिलन भारती, श्रीमति इन्द्राशना,अबरार अहमद, राजाराम लोधी, अनिल गौतम, अमबरेश पाल, राम बहौर कन्नौजिया, अफसर रिजवी, राकेश प्रजापति आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment