हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, April 9, 2019

सिद्धार्थनगर के मोहाना चौराहे पर चुनावी सभा को सांसद जगदम्बिकापाल ने संबोधित किया

सिद्धार्थनगर के मोहाना चौराहे पर आज भाजपा सांसद माननीय जगदम्बिकापाल नें चुनावी रैली को सम्बोधित किया । उन्होने कहा कि  सिद्धार्थनगर का विकास का कोई काम किया है तो आपका जगदम्बिका पाल नें किया है । उन्होने कहा हमारी सरकार हर योजना का लाभ हर जाति के लोगों को दी है । चाहे वो अल्पसंख्यक हो , पिछड़ी वर्ग हो , दलित हो या सामान्य ।
उन्हो़ने कहा कि एक बार फिर आप अपना बहुमूल्य मत देकर इस बार पुनः विजयी बनाए । आज प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी क़ी देन है कि हिन्दुस्तान आगे बढ़ रहा है । ऐसे प्रधानमंत्री का होना देश के लिए गर्व क़ी बात है । उन्होने कहा कि ऐसी पार्टियो को जिताने से क्या फायदा जो अपने बल पर चुनाव तक नहीं लड़ पा रही हैं । उन्होने कहा कि आज जनपद में ऐसे नेताओ का आगमन हुआ है जो कि अपने कदम आज बिना जीते ही जमी पर नहीं रखते ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा । उन्होने सभी लोगों से अपील क़ी है कि पहले मतदान उसके बाद जलपान । इस दौरान लाल बाबा नें बसपा पर तंज कसा और कहा कि वो दलितो के नहीं दौलत क़ी  बेटी हैं । इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव , भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री कन्हैया पासवान जी , राजमती पाण्डेय जी , नितेश पाण्डेय , बैश मोहम्मद , लल्लू , कुर्बान अली , सोनू गुप्ता ,दिनेश सोनकर , विनोद सोनकर ,  सम्पूर्णनन्द , समेत सैकड़ों लोग उपस्थिति रहें ।

No comments: