हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, April 15, 2019

पिछले पांच सालों में देश के कमजोर वर्गों पर सबसे अधिक जुल्म हुए- संतोष उर्फ सनी यादव

सिद्धार्थनगर। पिछले पांच सालों में देश के कमजोर वर्गों पर सबसे अधिक जुल्म हुए अगर देश की सत्ता में भाजपा फिर लौटी तो न कानून रहेगा न संविधान। फासिस्ट ताकतें भारत के हर समाज को बंधुआ बना कर छोडेंगी। इसमें भी सबसे भयानक अत्याचार दलित, पिछडे और अल्पसंख्यक के साथ सेक्युलर सवर्णों को भुगतना होगा। इसे सर्वजन समाज ने समझ लिया है।
इसीलिए देश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। सिद्धार्थनगर के लोग भी बसपा उम्मीदवार को चुनकर इस राजनीतिक हवन में अपना यागदान दें। उपरोक्त विचार सपा नेता व सदस्य विधान परिषद संतोष उर्फ सनी यादव ने व्यक्त किया। वे आज जिले के खंड विकास मुख्यालय उस्का बाजार में सपा बसपा की संयुक्त सभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाई आफताब आलम बसपा के नहीं सपा बसपा के सुयुक्त उम्मीदवार हैं, इसलिए समाजवादी साथी उनके लिए एक एक वोट के लिए जान लड़ा दें। आफताब भाई की जीत सपा की, अखिलेश जी की जीत होगी। इस अवसर पर बिहार से आये पूर्व सांसद आस मुहम्मद अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार विकास विरोधी, किसान, दलित और पिछड़ा विरोधी व सम्प्रदायिक है। हम बिहार के लोग इन्हें हरा कर बिहार से भगा रहे हैं। आप भी इन्हें भगाये। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा एनकाउंटर दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों का हो रहा है। सवर्ण नौजवान भी बेरोजगारी से काफी परेशान है। सबकी आंखें खुल गई हैं। आपभी जागिए और इस सरकार को शिकस्त दीजिए। सभा की अध्यक्षता कर रहे आलोक तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार जन विश्वास खो चुकी है। इसलिए फासिस्ट तरीका अपना कर सत्ता हासिल करना चाहती है। यदि यह दुबारा सत्ता र्में आउ तो पेट्रोल, डीजल ही नही पानी पर टैक्स लगा कर पूजींपतियों को लाभ पहुंचायेगी। इससे गरीबों का जीना दुश्वार हो जायेगा। सभा के अंत में गठबंधन के उम्मीदवार और बसपा नेता आफताब आलम ने कहा कि स्थानीय सांसद सत्ता में दस साल रह कर भी यहां कुछ करने में विफल रहे। अस्पतालों में दवाइयां नहीं हैं। स्कूलों में टीचर नहीं हैं। घोषणा के बावजूद यहां न स्किल सेंटर बना न ही पालिटेंक्निक कालेज बन सका। सिंचाई के साधन नही हैं, चलने के लिए ढंग की सड़क तक नहीं हैं। आफताब आलम ने कहा कि उनके दस सालों को देखने के बाद अब आप हमे मौका दें, पांच साल बाद कामों की समीक्षा को देखने के बाद मुझे दुबारा चुनने या न चुनने का अधिकार आपका होगा। आज की सभा में भारी भीड़ रहा। सभा को  पूर्व विधायक विजय पासवान व लालजी यादव, सपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार चैधरी, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम पूर्व, बसपा मंडल जोन इंचार्ज कल्पनाथ बाबू,  विधानसभा प्रत्याशीगण सैय्यदा खातून, राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव, हाजी अरशद खुर्शीद, व उग्रसेन सिंह, लालचन्द निषाद (पूर्व एम.एल.सी), भगवानदास जी (पूर्व विधायक, मण्डल जोन इंचार्ज), आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में जमील सिद्दीकी (पूर्व प्रत्याशी शोहरतगढ़), दिनेश चन्द्र गौतम (जिला अध्यक्ष बसपा), जोखन चैधरी, घनश्याम गौतम, रामेश्वर सहानी, राजेन्द्र चैहान, रामशंकर मौर्या, परवेज अंसारी, राजाराम लोधी, रामगति वरुण, श्यामा चरन गौतम, अबास अली, अमजद प्रधान, शैलेन्द्र गौतम, गणेश सहानी, अशोक पाण्डेय, राकेश प्रजापति, राजन सिंह, इन्द्रजीत, चंद्रमणि, जावेद सिद्दीकी, राजाराम,सन्तोष, रामभरत, शिवपूजन, नन्हे, चुन्नीलाल, रामचन्द्र, अभिमन्यु, नरसिंह, गंगाराम, विनोद, कोमल, विनीत, गणेश आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

No comments: