हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 23, 2019

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख

रक्षा मंत्रालय ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। नौसेना स्टाफ के वर्तमान प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा का कार्यकाल 31 मई, 2019 को समाप्त हो रहा है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे। नेवी प्रमुख के पद के लिए कई नाम प्रस्तावित किये गए थे जिनमें वाइस एडमिरल विमल वर्मा का नाम भी शामिल था। इसके अलावा अगले नौसेना प्रमुख के लिए वाइस एडमिरल अजीत कुमार नाम भी प्रस्तावित था।
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। इन्होंने 31 अक्टूबर, 2017 को ये पदभार ग्रहण किया था। करमबीर सिंह को जुलाई, 1980 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। साल 1982 में वे हेलीकॉप्टर पायलट बने। उन्हें एचएएल चेतक और कामोव का -25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का काफी अच्छा अनुभव है। करमबीर सिंह को परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।




No comments: