हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 23, 2019

भारत की धमाकेदार शुरुआत, जापान को 2-0 से हराया

वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह की बदौलत भारत ने सुल्‍तान अजलान शाह कप में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। भारत ने 18वें एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान को 2-0 से मात दी। भारतीय डिफेंडर वरुण कुमार ने मैच के 24वें जबकि सिमरनजीत सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागे।

भारत के लिए यह मुकाबला कड़ा चुनौती वाला था क्‍योंकि जापान की टीम काफी मजबूत मानी जा रही है। दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जापान पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पहले क्‍वार्टर में दोनों ही टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हुई।

इसके बाद दूसरे क्‍वार्टर में जापान ने अपने आक्रमण में तेजी बरती। जापान से मैच के 24वें मिनट में गलती हुई, जिसका फायदा भारत ने दोनों हाथों से उठाया। भारत को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला और वरुण कुमार ने बेहतरीन स्‍ट्राइक करते हुए गेंद को जाली में भेद दिया। भारत की बढ़त 1-0 हुई। हाफ टाइम तक स्‍कोर भारत के पक्ष में रहा।

तीसरे क्‍वार्टर में भारत ने दूसरा गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। सुमित कुमार ने मंदीप सिंह को सर्कल के अंदर से शानदार पास दिया, लेकिन मंदीप इसे गोल में तब्‍दील नहीं कर सके।चौथे व अंतिम क्‍वार्टर के 56वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने काउंटर अटैक करते हुए गोल दागा और भारत को 2-0 से जीत दिला दी।


No comments: