हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, March 23, 2019

सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का हमला, बोले- देश की जनता और सेना से माफी मांगें राहुल गांधी

सैम पित्रोदा के एयर स्ट्राइक को लेकर पूछे गए सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हमला बोला है। अमित शाह ने कहा है कि सैम पित्रौदा के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सेना और देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष पर शहीदों के खून पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

अमित शाह ने कहा, ''देश जब आम चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है और देश के मतदाताओं में राष्ट्र सुरक्षा का मुद्दा अहम बना हुआ है। ऐसे समय में जो कल कांग्रेस के विदेशी मामलों के प्रभारी सैम पित्रोदा का बयान काफी चिंताओं को जन्म देने वाला है।''

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ''सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमला को रूटीन हमला बताया। कांग्रेस स्पष्ट करे वो इस जघन्य घटना को रूटीन घटना मानती है। इस बात का कांग्रेस पार्टी जवाब दे। इसपर कांग्रेस अध्यक्ष देश की जनता को जवाब देना चाहिये''।


No comments: