ब्लाॅक संसाधन केन्द्र बर्डपुर में संचालित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पाँच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम के तृतीय बैच के दूसरे दिन का प्रशिक्षण हुआ।
प्रशिक्षण में अध्यापकों को 2 समूह में बाँटकर कक्षा- 1,2 तथा कक्षा-3,4 एवं 5 अलग-अलग समूहों में प्रशिक्षण दिया गया ।इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को बच्चों में गणित व हिन्दी के विषयों को रोचक तरीके से पढ़ाने का तरीका बताया जा रहा है जिससे बच्चों में इन विषयों के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अध्यापकों को गणित व हिन्दी के विषयों को पढ़ाने के लिए नवाचारों का उपयोग बताया जा रहा है। जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बनी रहे एवं शैक्षिक सम्प्राप्ति बेहतरीन हो। प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए सहसमन्वयक श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्र जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कायाकल्प का एक महत्वपूर्ण साधन है जिससे विद्यालयों में शिक्षण का कायाकल्प किया जा सके एवं शिक्षण के गुणवत्ता में सुधार किया जा सके ।
इस अवसर पर सहसमन्वयक राजेश सिंह, सहसमन्वयक अंशुमान सिंह एवं बैतुल्लाह,अभिमन्यु गुप्ता, अतुल वर्मा,विजय चौधरी , सुनील यादव, फौजिया कमर, मोनिका गुप्ता, रामप्रकाश यादव, सर्वेश मिश्रा, लवकुश आदि अध्यापकों की उपस्थिति रही ।



No comments:
Post a Comment