हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, February 10, 2019

उस्मान सेन्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी में फ्री अंग्रेजी क्लास संचालित क़ी गयी


उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवेलपमेंट सोसाइटी, परसा , शिवपतिनगर सिद्धार्थनगर  द्वारा आज फ्री इंग्लीश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लास संचालित क़ी गयी । जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक  बच्चे उपस्थिति हुए ।  आज का क्लास माडर्न एजुकेशनल के अध्यापक श्री रजनीश कुमार मौर्य नें संचालित किया ।  बच्चों ने ऐसे होनहार अध्यापक से अंग्रेजी सीखने के लिए  आज पुनः  बहुत ही उत्साहित हुए ।आज  संस्था में पहुंचे रामपुर ग्राम के पूर्व प्रधान श्री बृजेश चौधरी जी नें कहा कि संस्था के अध्यक्ष श्री अतीकुर्रहमान द्वारा इस पिछड़े क्षेत्र में बच्चों को फ्री ऑफ कॉस्ट अंग्रेजी का शिक्षण कार्य करवाना बहुत ही सराहनीय है ।  इस कार्यशैली को देखकर संस्था एवं संस्था के सदस्यों को दिल से धन्यवाद देता हूँ ।  बच्चों को आगे बढ़ने क़ी हिम्मत दी । साथ ही साथ उन्होने कहा कि बच्चे इस संस्था में फ्री अंग्रेजी सीख कर आगे बढ़े और इस संस्था एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें ।
  संस्था के जनरल सेक्रेटरी नूर मोहम्मद ने बताया कि हमारे संस्था में माह के हर रविवार को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स क़ी क्लासेज निःशुल्क संचालित क़ी जा रही है , जिसमें हर रविवार को अलग अलग अध्यापक बच्चों को इंग्लिश सिखाएंगे । उन्होने  बताया कि  कोई भी छात्र छात्राएं जो अंग्रेजी सीखना चाहते हैं वो हमारे संस्था में हर रविवार को  निःशुल्क क्लास ले सकते हैं ।

No comments: