हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, February 13, 2019

शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए बी.आर.सी.बर्डपुर में संचालित ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का आज समापन हुआ

शैलेष कुमार सोनकर क़ी कलम से -

शिक्षा कायाकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की भाषा व गणित विषय में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए बी.आर.सी.बर्डपुर में संचालित ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।तीन बैच में सम्पन्न इस प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों के दो दो शिक्षकों ने पाँच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा किया।जिसमें से एक शिक्षक को कक्षा एक व दो के लिए तथा दूसरे शिक्षक को कक्षा तीन से पाँच के लिए प्रशिक्षित किया गया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रथम एजुकेशनल फ़ाउन्डेशन के जिला समन्वयक अनुराग द्विवेदी और ध्रुव्रराज यादव ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया।उन्होंने विद्यालय में टेस्टिंग टूल का उपयोग करते हुए बेस लाइन टेस्ट लेकर बच्चों को बेसिक और एडवांस समूह में बाँटने तथा निर्धारित प्रपत्र पर सूचना पूर्ण करने को कहा।यह शिक्षक प्रतिदिन बच्चों के विभिन्न स्तरों के अनुरूप दो घण्टे का विशेष शिक्षण करेंगे।इसके बाद तीस दिनों के कक्षा शिक्षण के बाद मिड लाइन टेस्ट लिया जायेगा।पुनः तीस दिनों के कक्षा शिक्षण के बाद एन्ड लाइन टेस्ट लिया जायेगा।
वरिष्ठ सह समन्वयक शैलेन्द्र मिश्र ने कहा कि उपलब्ध कराए गए टी.एल.एम. किट का उपयोग विद्यालय में अवश्य करें और बताये गए तरीकों से गुणवत्ता संवर्द्धन कार्य करें।अपने दैनिक गतिविधियों या किसी शिक्षक को कोई समस्या आए तो शिक्षा कायाकल्प बर्डपुर नाम से बने ग्रुप में अवश्य साझा करें।
सह समन्वयक अंशुमान सिंह ने बच्चों के विभिन्न स्तरों के अनुरूप कार्य योजना बनाकर शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सह समन्वयक शैलेन्द्र मिश्र, अंशुमान सिंह,राजेश सिंह,प्रशिक्षक बैतुल्लाह, विजय चौधरी,अतुल वर्मा,अभिमन्यु गुप्ता,सेराज अहमद,सुनील यादव,वन्दना सिंह, मोनिका गुप्ता,प्रियंका,फौजिया कमर,श्याम सुंदर,विद्या भारती, दुर्गेश,शिवसरन,दिलीप,अनुपमा,उपेन्द्र,अवधेश आदि लोग मौजूद रहे ।

No comments: