सिद्धार्थनगर। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था के परखचे उड़ चुके हैं। हर तरफ अपराधों का बोलबाला है। लेकिन याद करिये बसपा का शासन जब मफिया और अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग गये थे। प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों को सख्ती से कुचल दिया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता जाने वाली है। बस आप लोगों को उसके ताबूत में वोट रूपी कील ठोंकना शेष है। उपरोक्त विचार बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी/प्रत्याशी आपताब आलम ने व्यक्त किया। वह मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बसौना, मुड़िला, परसा महापात्र, रोवांपार, मरचहवा और देवलहवा गांव में जरूरतमंदों और असहायों को कम्बल वितरित करने के बाद वहां उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इन सभाओं में लगभग दो हजार कम्बल वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मई में तख्त, ताज और बेइमानों का राज अब बदलने वाला है। इन सभाओं में आफताब आलम ने कहा कि बहिन मायावती जी जब जब प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, गुंडे या तो जेल में थे या प्रदेश से बाहर चले गये थे। आज योगी जी के शासन में अपराधी तो क्या, स्वयं भाजपा के नेता तक कदाचार में लीन हैं। जनता तो जनता थो में घुस कर दारोगा तक की हत्या कर दी जी रही है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही। बसपा नेता आफताब आलम ने कहा कि गरीब तभी सुख से रहता है जब गुंडे बदमाश उनसे दूर रहें। वे आराम से दो रोटी कमाएं और उनके बच्चे बेहतर पढ़ाई करें। इसलिहाज से बसपा का शासन महम्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि जिस तरह बहन जी ने यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत रखी, उसी प्रकार वह केन्द्र में पहुंच कर शांति और विकास का राज कायम करने में सक्षम होंगी।
इन सभाओं में उनके साथ बसपा नेता पट्टू राम आजाद, दिनेश चन्द्र गौतम धनश्याम गौतम, राजा राम लोधी,अजुर्न सिंह, राम देव पासवान, चन्द्रभान, अमरेश पाल यादव, नन्हें, राजन सिंह, रामगतिवरुण, शमीम अहमद, राकेश प्रजापति, प्रेम नारायण सिंह, लवकुश साहनी ,परवेज अहमद, रामशंकर मौर्य, फिरोज सिददीकी आदि शामिल रहे।
इन सभाओं में उनके साथ बसपा नेता पट्टू राम आजाद, दिनेश चन्द्र गौतम धनश्याम गौतम, राजा राम लोधी,अजुर्न सिंह, राम देव पासवान, चन्द्रभान, अमरेश पाल यादव, नन्हें, राजन सिंह, रामगतिवरुण, शमीम अहमद, राकेश प्रजापति, प्रेम नारायण सिंह, लवकुश साहनी ,परवेज अहमद, रामशंकर मौर्य, फिरोज सिददीकी आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment