सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल की खुली सीमा के ककरहवा में एक निजी वाहन द्वारा एक चीनी परिवार को भारत से नेपाल में बिना किसी वैध कागजात के प्रवेश करने की कोशिश को सीमा पर तैनात एसएसबी ने रोक लिया और पूछताछ पर उनके पास कोई वैद्य कागजात नेपाल जाने के लिए न होने पर होने पर उन्हें अपने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी 43वी वाहिनी कमाण्डेन्ट जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध परिवार के लोग इनोवा गाड़ी के साथ पकड़े गये है। जिनकी पहचान रिपब्लिक आफ चाइना के किंघाई निवासी कैरँग दम्बा (44), पत्नी गजंग पेजमाओ(38), बेटा डैंजेग नुआबू(13) व डैंजेग अबूदा(6) तथा बेटी डाउगेलबो(11) के रूप में हुई है। इनके साथ एक भारतीय गाड़ी इनोवा जिसका नम्बर एचपी 01 डी 5227 तथा ड्राइवर जितेंद्र निवासी बागपत तथा गाइड तेनजिंग शोफिल निवासी हिमांचल प्रदेश को भी हिरासत में ले रखा है।
कमाण्डेन्ट ने बताया कि पूछ ताछ में पता चला है कि ये लोग नेपाल के रास्ते 22जनवरी को ही भारत मे प्रवेश कर दिल्ली पहुँचे थे। वहां से गाड़ी बुक कर अपनी माँ से मिलने हिमांचल प्रदेश के पौंड्रा गए थे जँहा पर उनकी माँ रहती है। फिर वापस दिल्ली और बोध गया होते हुए कुशीनगर भ्रमण के पश्चात इस ककरहवा बार्डर से लुम्बिनी होते हुए काठमांडू नेपाल जाना चाह रहे थे। लेकिन सन्देह होने पर एसएसबी के जवानों ने इन्हें ककरहवा बार्डर पर ही रोक कर चेक किया जिनके पास कोई वैध कागजात या वीजा न मिलने से अपने हिरासत में ले लिया और गहन पूछताछ के पश्चात चीनी परिवार को अग्रिम कार्यवाही के लिए मोहाना पुलिस को सौंप दिया है।

No comments:
Post a Comment