हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, February 8, 2019

जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए कमर कसना होगा- आफताब

सिद्धार्थनगर। बसपा नेता और डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसम्पर्क कर मोदी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया तथा जनता को आगाह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए अभी से तैयार रहें । शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के उस्का बाजार इलाके के रोमनदेई, रेड़वरिया, हरीकौरा, पड़रिया, आदि गांवों में जनता से सीधे संवाद करते हुए बसपा डुमरियागंज प्रभारी आफताब आलम ने दावा किया कि यह सरकार जनता के ज्वलंत सवालों से लोगों को ध्यान भटका रही है। आज देश में इसकी नीतियों से धार्मिक नफरत बढ़ रही है। किसान और जवान मर रहे हैं। नौजवान खून के आंसू रो रहा है और मोदी- योगी की सरकार जनता की भावनाओं को कुचल रही है। आफताब आलम ने जनता से कहा कि जब भाजपा के लिए लोग आपके गांव में वोट मांगने आयें तो आप उनसे सवाल करिए कि क्या उन्होंने आपको 15 लाख रुपये दिये? क्या विदेशों से काला धन आ गया? क्या हर साल दो कराड़े लोगों को नौकरियां मिल गईं? क्या पेट्रोल और डीजल के दाम घट गये और क्या किसान की उपज का दाम दूना कर दिया? क्या खाद बीज के दाम घट गये? अगर भाजपा के लोग इन सवालों का जवाब न दे सकें तो आप भी उन्हें भूल कर वोट न करें। आफताब आलम ने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक दल नहीं, ईस्ट इंडिया कम्पनी जैसी एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी है। वह पूंजीपतियों की मदद से देश की जनता का धन लूट रही है दूसरी तरफ हिंदू- मुस्लिम में भेद पैदा कर सत्ता पर कब्जा करने का काम कर रही है। जनता की भलाई और विकास आदि उनके एजेंडे में है ही नहीं। अंत में आफताब आलम ने कहा कि देश का व्यक्ति या पार्टी जनता को अपने एजेंडे से निकाल दे, देश की जनता को चाहिए कि उस व्यक्ति या पार्टी को अपने एजेंडे के तहत चुनाव से बाहर कर देना चाहिए। उसी तर्ज पर जनता को भाजपा को अगले चुनाव में जीत के खांचे से बाहर कर देना चाहिए।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में उनके दिनेश गौतम, राममिलन भारती, अमजद प्रधान, राजराम लोधी, लवकुश निषाद, त्रिलोकी नाथ, प्रेम नारायण, सुरेन्द्र मिश्र, अमरेश पाल, अरविन्द, मुनीराम राजभर, शुभकरन, सजाउद्दीन, डॉ. ओमप्रकाश, अमजद, हरिराम भारती, दान बहादुर, परवेज अहमद, मनोज मित्तल, वंशराज, मास्टर, पी0आर0आजाद, विभूति निषाद, प्रेम चैहान, हीरालाल कुरील, सजाउददीन, अरविंद कननौजिया, शुभकरन चैधरी ,मनोज कुमार मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।



    

No comments: