रिपोट- कृपाशंकर भट्ट
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सकतपुर स्थित श्री संकटेश्वरनाथ मन्दिर पर पूर्व की भांति इस वर्ष 11दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा, वरूण पूजन के साथ भक्तिमय वातावरण में शुरू हुआ।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल ने मन्दिर का विद्युतीकरण एवं 200 मीटर इण्टरलाकिंग रोड का लोकार्पण किया तथा 108 निशुल्क गैस सिलेण्डर एव गैस चूल्हा का वितरण किया।
बताते चले कि श्री संकटेश्वरनाथ मन्दिर पर पूर्व से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. स्वयंबर चैधरी आयोजित करते थे। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके बडे सुपुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता राम कृपाल चैधरी इसे भी अपने पिता द्वारा किये जाने वाले इस आयोजन को लगातार करते आ रहे है।
इस मौके पर पहुँचे सांसद डुमरियगंज जगदम्बिकापाल ने कहा मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए किसान सम्मान निधि योजना लेकर आयी है। आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री गोरखपुर स्थित फर्टिलाइजर मैदान से बटन दबाकर योजना का शुभारम्भ करेंगे।इस योजना के तहत जिले के 1 लाख 50 हजार किसानों के खाते में योजना की पहली किस्त दो हजार रूपया पहुंच जाएगा। शेष पंजीकृत किसानों के खाते में पैसा जल्द भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजीकृत किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा।साथ ही लोगो से अपील भी किया है कि जो किसान अभी इस योजना में पंजीकरण नहीं कराए हैं। वह अपना पंजीकरण करा लें।इसी रूद्र महायज्ञ के आयोजक राम कृपाल चैधरी ने 108कन्याओ के साथ कलश यात्रा निकलवाया।साथ ही आयोजक ने इस कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगो के प्रति धन्यवाद भी कहा।

No comments:
Post a Comment