दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा मिशन निदेशालय राज्य शहरी आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के आयोजन के अंतर्गत श्री ए एम खान ,(परियोजना अधिकारी बुलंदशहर ) के दिशा निर्देशन में प्रेम वाटिका खुर्जा वार्ड नंबर 1 नवलपुरा मोहल्ला में बैठक कर आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में खुर्जा मे संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ,
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राकेश कुमार (शहर मिशन प्रबंधक), मिशन प्रबंधन इकाई खुर्जा बुलंदशहर के द्वारा अवगत कराया गया कि शहरी गरीबों के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे जन धन योजना, जन श्री योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम को सहायता प्रदान करने संबंधी आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों से योजनाओं में लाभ लेने से छूटे पात्र व्यक्तियों से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए गए , तथा लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि जो व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्र है वह जल्द से जल्द अपना आवेदन नगर पालिका परिषद में जमा करा दें या जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन करा दें जिससे कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके
बैठक में REPLसंस्था सिविल इंजीनियर आशीष शर्मा ,सामुदायिक आयोजक सौरभ कुमार आदि के साथ साथ समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थी।



No comments:
Post a Comment