हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, January 25, 2019

अनियंत्रित मार्शल क़ी चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक क़ी दर्दनाक मौत

जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना ककरहवा मार्ग पर NH233 पर  मधुबनी गांव के सामने मोहाना क़ी तरफ से आ रही तेज रफ्तार मार्शल गाड़ी ने नौ वर्षीय बालक को रौंद दिया । आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे मोहाना चौराहे पर एक निजी अस्पताल पहुँचाया , परन्तु अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी ।
मृतक का नाम जीशान उम्र लगभग 9 वर्ष हैं । उसके पिता का नाम नईम है । मृतक के पिता परिवार के भरण पोषण हेतु विदेश में रहते हैं। वह मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम मथहवा का निवासी हैं । लगभग पिछले दो वर्ष से वह मधुबनी गाँव में मोहाना ककरहवा मार्ग पर किराए के मकान में रहता है । मौजूदा समय में मृतक क़ी माँ एवं उसका छोटा भाई ही रहते हैं ।
घटना के समय मृतक अपने घर के सामने खेल रहा था । इतने में अचानक मोहाना क़ी तरफ से आ रही मार्शल गाड़ी के ड्राईवर ने अपना नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क के दाहिने तरफ सड़क से लगभग पाँच मीटर क़ी दूरी पर जाकर बच्चे को रौंद दिया । 
 घटना स्थल पर मोहाना थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव  मय फोर्स के साथ  पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए हैं । मृतक के माँ और उसके रिश्तेदारों के कहने पर लाश को पंचनामा कर मृतक के परिवार को सौंप दी गयी हैं । मृतक के परिजन लाश क़ी पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे । पुलिस ड्राइवर को एवं गाड़ी को अपने गिरफ्त में लेकर कानूनी कार्यवाही करने क़ी तैयारी में हैं ।

No comments: