हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, January 25, 2019

सपा बसपा गठबन्धन से सत्ताधारी दल में घबराहट का माहौल- आफताब आलम

सिद्धार्थनगर। बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी में समझौता होने से सत्ताधारी दल भाजपा में घबराहट का माहौल है। यही कारण है कि इनके नेता जनता के बीच अपने विकास कार्यों के बखान करने के बजाए विपक्षी नेताओं के प्रति अनर्गल शब्दों के प्रयोग पर उतर आई है। जनता इनकी घबराहट को बखूबी समझती है।
उसने आगामी चुनाव में इनको सबक सिखाने का मन बना लिया है। उपरोक्त आशय का विचार बसपा नेता व डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी/प्रत्याशी आफताब आलम ने व्यक्त किया। वह कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र के ग्राम लमतिहवा व सेमरी में निर्बल और असहाय लोगों को कम्बल वितरण के बाद वहां आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लगभग एक हजार लोगो को कम्बल वितरित किया और उन्हें भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर आफताब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले पांच साल से गरीब विरोधी और जूठ की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी जी ने सत्ता आने पर विदेशों से कलाधन लाने और सभी को 15 लाख देने का वादा किया था। मगर न कालाधन ला सके न गरीब को फूटी कौड़ी दे सके। हर साल 2 करोड़ यानी पंाॅच सालों में 10 करोड़ युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का वादा किया था, मगर पांच सालों में वह दो लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दे सके। किसानों को फसल का दोगुना दाम देने का वादा किया था, वह भी झूठा निकला। बसपा नेता आफताब ने लोगों से कहा कि ऐसे झूठे और गरीब नेता व उनकी पार्टी को सबक सिखाने का समय आ गया है। इसके लिए आपको कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए यह मंदिर-मस्जिद, हिंदु-मुसलमान की बात करेंगे, मगर आपको खेती किसानी, नौकरी रोजगार पर दड़े रहना है और उसी आधार पर वोट डालना है।
कार्यक्रम में उनके साथ बसपा नेता पट्टू राम आजाद, धनश्याम गौतम, राजा राम लोधी, अजुर्न सिंह, राम देव पासवान, चन्द्रभान, अमरेश पाल यादव, नन्हें, राजन सिंह,  रामगति वरुण, शमीम अहमद , राकेश प्रजापति, प्रेम नारायण सिंह लवकुश साहनी ,परवेज अहमद, रामशंकर मौर्य, फीरुज सिददीकी आदि शामिल रहे।

                                             

No comments: