हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 3, 2019

जनपद सदस्य निकला चोरो का सरगना, पहुँचा सलाखों के पीछे

 यूँ तो ये जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश पटेल उर्फ़ छोटू पटेल पूर्व से अपनी कार गुजारी के लिए जाना पहचाना जाता रहा है लेकिन इसबार नादन पुलिस की गिरफ्त में आया यह जनपद सदस्य चोरो का सरगना निकला हालांकि अभी इस मामले कई ऐसे राज है जिन्हें नादन पुलिस परत दर परत खोलेगी।
         नादन थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया की आज से लागभाग 5 से 6 माह पूर्व कंपनी की नई गाडी रीवा नेशनल हाइवे से ले जाया जा रहा था इसी दौरान इन हाइवे के चोरो ने उक्त गाडी को जो बेलेरो कैपर पिकप थी उसे लूट लिया और उक्त गाडी अपने पास रख लिया और अपने उपयोग में लेने लगा। 28/12/2018 को मुखबिर की सुचना पर नादन पुलिस ने जरियारी मोड़ में उक्त गाडी को पकड़ा और कागजात पेश करने को कहा गया लेकिन उक्त गाडी में पकडे गए लोग गाडी से सम्बंधित कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाये पुलिस ने उक्त पकडे गए आरोपियों से जब सक्ती से पूछतांछ की तो उनके द्वारा गाडी चंद्रप्रकाश उर्फ़ छोटू की होना बताया गया पुलिस उक्त आरोपियों को जेल भेजकर सरगना की तलास करने लगी जिसे भी आज मुखबिर की सुचना पर मैहर रेस्ट हाउस के सामने से गिरफ्तार कर लिया और उसे भी सलाखों के पीछे पहुचा दिया मामले में दो और अन्य आरोपी अभी फरार बताये जा रहे है। साथ ही अभी सबसे बड़ी विवेचना का विषय यह है की जिस ड्राइवर से यह गाडी छिनी गयी आखिर वह कहा है क्या इन सातिरो ने उसकी ह्त्या तो नहीं कर दी। अभी मामले में कई अनसुलझे सवाल है जिनकी पतासाजी करने में नादन पुलिस लगी है।वैसे बात सूत्रो की माने तो इस खेल का सरगना चंद्रप्रकाश उर्फ़ छोटू पटेल एक नंबर का नशेडची है और कोरेक्स पीने का यह आदि है इन्ही सब मांगो को पूरा करने के लिए यह इस तरह के अपराध वर्षो से कर रहा है और इन अपराधो को छिपाए रखने के लिए यह समय समय पर राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त करता रहा है।

No comments: