पीएम सिख समुदाय को ये संदेश देने की कोशिश करेंगे केंद्र सरकार की सक्रियता की वजह से ही आज कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार कड़ी सजा मिली और वो सलाखों के पीछे पहुंचे। पीएम मोदी यहीं से कांग्रेस पर भी 1984 सिख दंगे को लेकर प्रहार कर सकते हैं। क्योंकि गुरदासपुर सिखों का गढ़ है और हाल में सज्जन कुमार को मिली सजा को बीजेपी भुनाने से पीछे नहीं हटेगी। पीएम मोदी सिख समुदाय को समझाने की कोशिश करेंगे उनकी असली हमदर्द बीजेपी है और कांग्रेस तो कभी 84 मामले को लेकर गंभीर थी ही नहीं। आज अगर बीजेपी सत्ता में नहीं होती तो सिख समुदाय को 84 मामले में इंसाफ नहीं मिल पाता।
बीजेपी के रणनीतिकारों ने सोझ-समझ कर पीएम मोदी की पहली रैली के लिए पंजाब के गुरदासपुर शहर को चुना है। बीजेपी एक तीर से दो शिकार करना चाहती है। एक तो वैसी सीटों पर फोकस कर रही है, जहां 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी कामयाबी नहीं मिली थी, दूसरा अपने सहयोगी दल (अकाली) को संदेश देना चाहती है कि पंजाब में अब उस वो ताकत नहीं रही जो आज से 4 साल पहले थी। यानी बीजेपी पंजाब में सीट बंटवारे से पहले इस रैली के माध्यम से अकाली दल पर दबाव बनाने की कोशिशि करेगी।


No comments:
Post a Comment