मेराज़ मुस्तफा
इटवा - सिद्धार्थनगर : अपने कार्यों को लेकर बीते साल सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाले उपजिलाधिकारी इटवा श्री त्रिभुवन कुमार ने अपने स्वभाव के अनरूप जनहित कार्यों में अत्यधिक गति प्रदान करने के लिए दोबारा कमर कस ली है। ज्ञात हो कि उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार व तहसीलदार राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में इटवा तहसील प्रशासन द्वारा अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाई कर तहसील क्षेत्र में आम जनमानस के हितों में कार्य कर सभी का दिल जीत लिया है। विगत साल जनहित में लिए गए निर्णयों में सबसे महत्वपूर्ण तहसील क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा स्थित पश्चिम टोला में वर्षों से संचालित देह व्यापार के दलदल में फंसी गणिकाओं को इस नारकीय जीवन से मुक्त करवाने व गणिकाओं के उद्धार हेतु रोजगार आदि की व्यवस्था करने के लिए शासन - प्रशासन के साथ क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों को लेकर जो कार्य किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इसी कड़ी में शनिवार को उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ऐसे चालीस लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जो देह व्यापार को बढ़ावा देने व अन्य समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने पूर्व में भी ऐसे दस लोगों को चिन्हित कर नोटिस म माध्यम से चेतावनी दी थी कि उपरोक्त कार्यों को में दोबारा लिप्त पाया गया तो वारण्ट जारी कर गिरफ्तारी भी की जाएगी। शनिवार को इसी कड़ी में चालीस और व्यक्तियों को चिन्हित किया जो देह व्यापार को बढ़ावा देने के साथ अन्य समाजविरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार द्वारा जारी नोटिस में चिन्हित चालीस लोगों को चेतावनी दी गई कि उपरोक्त कार्यों को बंद पूर्ण रूप से बंद कर तहसील पर आकर दो लाख मुचालके पर जमानत लेने का कार्य करें व जमानत न लेने की दिशा में पूर्व व वर्तमान में चिन्हित सभी व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाई की जाएगी । उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार द्वारा दोबारा चेतावनी पत्र जारी करने पर चिन्हित किए गए सभी व्यक्तियों में हड़कंप मच गया । इस विषय में उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने जर्नलिस्ट मेराज़ मुस्तफा को बताया कि किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों को बख्शा नही जाएगा व गणिकाओं के उद्धार के लिए रोजगार आदि की व्यवस्था करने के अतिरिक्त उनको सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा जिसके लिए रोजगार समूह का गठन भी किया जा चुका है । उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने मेराज़ मुस्तफा को अवगत कराते हुए जानकारी दी कि इस क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही एक महाविद्यालय की स्थापना भी होगी ताकि बिस्कोहर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों को पिछड़ेपन के दायरे से बाहर लाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित होगा। बिस्कोहर क्षेत्र के लोगों में उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार के इस घोषणा से हर्ष व्याप्त है एवं महाविद्यालय स्थापित करने की पहल पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:
Post a Comment