हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 5, 2019

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारम्भ-कुलसचिव।


  सिद्धार्थनगर आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारम्भ हो जाएगी तथा प्रायोगिक परीक्षाएं मुख्य परीक्षा से पूर्व सम्पन्न कराई जाएगी।
उक्त जानकारी परीक्षा नियन्त्रक व्यास नारायण सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
विज्ञप्ति के अनुसार सम्बंधित महाविद्यालय, कक्षा, विषय का परीक्षाफल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होने की तिथि से एक माह के अंदर स्कूटनी हेतु आवेदन करने का समय होगा। प्राप्त आवेदन पत्रों को 30 दिन के अंदर निस्तारित कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का अन्तिम परीक्षाफल घोषित होने की तिथि से 6 माह के उपरांत उत्तरपुस्तिकाएं निष्प्रयोज्य मानते हुए हटा दी जाएंगी।
जन सूचना के अंतर्गत उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति देने हेतु अंतिम परीक्षाफल घोषित किये जाने के उपरांत 6 माह के अंदर आवेदन करने का समय होगा। उसके पश्चात किसी भी दशा में आवेदन स्वीकार नही किये जाएंगे। स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष एवं परास्नातक प्रथम वर्ष संस्थागत परीक्षार्थी के रूप मे उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को शासकीय, अशासकीय सेवा में नियुक्त हो जाने के फलस्वरूप सम्बंधित संस्था में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र एवं परीक्षा में सम्मिलित होने की अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ सम्बंधित महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित कराकर परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व प्रस्तुत किये जाने पर अप्रायोगिक विषयो में आगामी परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी । विगत वर्ष में विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों से रुपये 1000 मात्र अर्थदण्ड जमा कराकर ही आवश्यक संशोधन किया जाएगा।
संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में उत्तीर्ण संस्था द्वारा निर्गत मूल टीसी व माइग्रेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में माईग्रेशन प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।स्नातक अंतिम वर्ष उत्तीर्ण किंतु राष्ट्रगौरव में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों से बैक पेपर परीक्षा का शुल्क लेकर राष्ट्रगौरव की परीक्षा में बैक पेपर का परीक्षा फार्म पूरित कराकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है।

No comments: