हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, January 12, 2019

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएफ-16 के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी/प्र0 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने क़ी बैठक

सत्येन्द्र उपाध्याय

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएफ-16 के अन्तर्गत निर्वाचन कार्यो को संपादित किये जाने के संबध में समस्त कार्यालयाध्यो के साथ मुख्य विकास अधिकारी/प्र0 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी/प्र0 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने विभागो में निर्वाचन संबधी नोडल अधिकारी नामित कर ले। अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने अपने अधीनस्थों पर न छोड़े। यदि संबधित अधिकारी/कर्मचारी को अवकाश पर जाना है तो अपना दायित्व अन्य को सौपकर ही जाये जिससे निर्वाचन कार्य में बाधा न उत्पन्न हो।
इस बैठक में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सौम्या पाण्डेय, एस0एल0ओ0 देवेश कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पी0डी0 सन्त कुमार, उपकृषि निदेशक डा0 पी0के0 कन्नौजिया,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी कुॅवर दिनेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 राज बहादुर मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, तथा अन्य संबधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: