हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, January 15, 2019

बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश मायावती जी का 63 वां जन्म दिवस बड़े धूमधाम से सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर बनाया गया- आफताब आलम।

सिद्धार्थनगर- बहना जियो हजारों साल.....साल के दिन हो पचास हजार... के आगाज के साथ बहुजन समाज पार्टी के सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का 63वां जन्म दिवस को बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने नौगढ़ तहसील के प्रागंण में मनाया गया।
        मुख्य अतिथि घनश्याम खरवार पूर्व राज्यसभा सांसद रहे। जिसकी अध्यक्षता लोकसभा सांसद प्रत्याशी आफताब आलम ने की।
   बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इटवा डुमरियागंज में इतना वोट है गिनते गिनते लोग थक जायेंगे, सपा-बसपा का गठबंधन पिआज वाला है जो तेज हो गया  है। इस गठबंधन से भाजपा केन्द्र से खत्म हो जायेगी, जब बहन जी पढ़ाई कर रही थी उस समय कांशीराम जी ने उनसे मिलकर कहा आप आईएएस बनना चाहती है हम आपको वो लीडर सिप देना चाहते जहां आप आईएएस को एक कतार में खड़ा कर सकती हैं।  बहन जी ने वहीं से राजनीति में कदम रखा और उन दबे कुचलो के लिए लड़ाई लडी, आज सपा-बसपा गठबंधन होने से भाजपा की नींव हिल गई, भाजपा सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हर फन्डे से सावधान रहने की जरूरत है। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी  को आप सब जिताने का काम करें। दल भले दो है लेकिन दिल एक है।
सपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सब को एक होना है बहुत जरूरी है, इस गठबंधन के जो भी प्रत्याशी है उन्हें जितने काम करें यह बातें उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहे और यह गठबंधन मजबूत हो।
डुमरियागंज लोकसभा सांसद प्रत्याशी आफताब आलम ने बहन जी के जन्म दिवस पर सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार प्रकट किया और सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी वादे के मुताबिक किसी के खाते में पन्द्रह लाख नहीं गया यह सरकार झूठ बोलने वाली सरकार है और आज सभी जानता भाजपा से और भाजपा के केंद्र एवं राज्य सरकार परेशान हैं।
आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने एक लजीज बातें कही कि भाजपा सरकार बसपा-सप गठबंधन होने से घबरा गई है वहीं जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कार्यकर्त्ताओं का उत्पीड़न बंद करे।
     इस कार्यक्रम में बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पीआर आजाद, बसपा जिला प्रभारी रमेश चमार, बसपा जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार गौतम, बीरेन्द्र पाल, शमीम अहमद, सुबाष गौतम ऊर्फ टाइगर, जिला प्रभारी रमेश चमार, दिनेश चन्द गौतम बसपा जिलाध्यक्ष, मुमताज अहमद, मुरलीधर मिश्रा सपा, विजय पासवान पूर्व विधायक सदर सपा, रामकुमार उर्फ चिनकू यादव पूर्व प्रत्याशी डुमरियगंज सपा, माता प्रसाद पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा, श्रीमती विभा शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष सपा, अरशद खुर्शीद इटवा, पूर्व विधायक लालजी यादव, सावंत,भरत लाल निषाद, विभूति राय निषाद,भगबान दास पूर्व विधायक सदर खलीलाबाद संतकबीरनगर,राम मिलन भारती,राम कृपाल मौर्य आदि लोगों ने सम्बोधित किया तथा बसपा सुप्रीमो बहन मायावती के जन्मदिन पर नौगढ़ तहसील परिसर भीड़ से खचाखच भरा रहा,अन्त में 63 किलो का केक काटकर जन्म दिवस बसपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया।

No comments: