हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, January 16, 2019

शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019 के तहत दीनदयाल अन्त्योदय शहरी अजीविका योजना के अंतर्गत अश्रह गृह का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में राष्ट्रीय शहरी (डूडा) अजीविका मिशन के तहत खुरजा में उत्तर प्रदेश  से मिली निर्देशो के अनुपालन में शहरी समृध्दि उत्सव पखवाड़ा के अन्तर्गत अश्रह गृह खुरजा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में खुरजा के स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम में उपस्थिति प्रतिभागियो को सम्बोधित करते हुए शहर मिशन प्रबन्धक खुरजा राकेश कुमार ने कहा कि ये योजना शहरी गरीबों के लिए चलायी जा रही है जिससे लोगों के लिए अधिक लाभप्रद होगा । जैसे - जन धन योजना , जन श्री योजना , अटल योजना , उज्जवला योजना , प्रधानमत्री सुरक्षा योजना समेत दर्जनो योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी । इस कार्यक्रम में पात्र छूटे हुए प्रतिभागियों से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए गए । जिसमें प्रधनमंत्री शहरी आवास योजना , जीवन ज्योति योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के प्रपत्र दिए गए और उपस्थिति लोगों को इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।
उपस्थिति लोगों को अवगत कराया गया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन कराएं । कार्यक्रम में उपस्थिति महिलाओं और अधिकारियों का सौरभ कुमार ने आभार व्यक्त किया । 

No comments: