हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 27, 2019

भारतीय दूतावास ने नेपाल के काठमाण्डू में 70वां गणतन्त्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

चन्द्रकेश पटेल ( संवाददाता )
ककरहवा । भारत के मित्र राष्ट्र नेपाल के काठमाण्डू में भारतीय दूतावासों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भारत का 70वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया। उक्त जानकारी में लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के मेयर मनमोहन चौधरी जी बताएं की नेपाल के काठमाण्डू में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य आयोजन के रूप में भारत के राजदूत महामहिम मंजीभसिंह पुरि और, नेपाल के राजनीतिकगण के साथ साथ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय कमेटी सदस्य एवं बांगलुंग क्षेत्र न 2 के प्रतिनिधि सभा सदस्य देवेंद्र पौडेल,उद्योगपति उद्योग के केंद्रीय उपाध्यक्ष और सामाजिक अभियन्ता चन्द्र ढकाल, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सदस्य बलावती शर्मा सहित सभी लोगों ने गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

No comments: