हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 27, 2019

पासी समाज की बैठक में मायावती जी को पी०एम० बनाने का लिया संकल्प

सिद्धार्थनगर। जिले के पासी समाज के प्रमुख लोगों की बैठक में बसपा सुप्रीमों को देश का प्रधापमंत्री बनाने के लिए डुमरियागंज सीट से गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए संकल्प लिया गया है। बैठक में कहा गया है कि मौजूदा सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हटाना ही होगा। गणतंत्र दिवस पर बसपा कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद दोपहर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए  पासी समाज के नेता वीरू पासवान ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में अन्य की तरह पासी समाज भी मोदी जी को गरीब चाय वाला समझ कर वोट दिया था। हम सबको यकीन था कि वो गरीबों के लिए काम करेंगे, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने दस लाख का सूट पहना और गरीब के बजाए पूंजीपतियों की मदद करने लगे। वीरू पासवान ने कहा कि मोदी जी से हर गरीब का मोह भंग हो चुका है। इसलिए गरीब तबका जिसमें पासी समाज भी शामिल है, की सारी आशाएं बहन मायावती जी पर टिक गईं हैं ऐसे में उन्हें पी एम बनाने के लिए क्षेत्र से बसपा के घोषित उम्मीदवार भाई आफताब आलम की जीत के लिए काम करना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित बसपा के लोकसभा प्रभारी आफताब आलम ने बैठक आए पासी समाज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बसपा के लिए पासी समाज द्वारा लिया गया ये संकल्प महत्वपूर्ण और डुमरियागंज लोकसभा सीट की जीत में मील के पत्थर की भूमिका निभाएगा। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पासी समाज के तीन सौ प्रमुख लोगों ने भाग लिया। 
बैठक में रामकुमार पासवान जि०अ०, रामचंदर पासवान, रामबेलास पासवान, तमेषर पासवान, अशोक पासवान, बीरचन्द्र पासवान, दयाराम, संजय, हीरालाल, राजेश, अशोक आर्या, भानू प्रताप, अखिलेश, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

No comments: