हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 10, 2019

सुआबोझ में निशुल्क हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन


लखीमपुर खीरी- मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सुआबोझ में वन बीट दसमेश हॉस्पिटल द्वारा एक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच की गयी।
सुआबोझ गांव में लगे इस विशाल शिविर में आंखों से संबंधित बीमारियों का निशुल्क चेकअप किया गया व साथ में दवाओं का भी निशुल्क वितरण किया गया।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी सादिक अली ने बताया की इस हेल्थ शिवर में 523 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करायी है जिस में 124 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया मोतियाबिंद मिले मरीजों का वनबीट अस्पताल द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा व शेष मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गयी हैं ! यह कैंप अस्पताल के चेयरमैन एवं समाजसेवी सरदार बहादुर सिंह की ओर से आसपास के क्षेत्रों में समय समय पर आयोजित किया जाता है।

No comments: