हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, January 10, 2019

पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 शातिर लूटेरे अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार लूट का माल व नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 09-01-19 की रात्रि कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी के निकट गोला क्रासिंग से लूट की योजना बनाते हुए 05 शातिर लूटेरों:-

1. सौरभ जायसवाल पुत्र मुन्नालाल
2. अनुभव मिश्रा पुत्र कमल मिश्रा
3. सुभाष शुक्ला पुत्र कृपाशंकर शुक्ला
4. दिलीप गौतम पुत्र रामऔतार
5. विकास जायसवाल पुत्र रामसेवक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के लूटेरे है जिनके विरुद्ध पूर्व से कोतवाली सदर पर लूट, गृहभेदन, आर्म्स एक्ट आदि से सम्बंधित 13 मुकदमें पंजीकृत हैं। इनके द्वारा शाम के समय घूम-घूमकर अंधेरे में सड़क पर आने-जाने वाले लोगों/महिलाओं से पर्स, मोबाइल, रुपये आदि की छिनैती व घरों में चोरी की घटनायें की जाती थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से
1. 2 अदद तमंचा 315 बोर
2. 2 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 2 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
4. लेडीज कपड़ो सहित एक बाग
5. 1 इन्वर्टर व 1 बैट्री
6. चोरी के 7 मोबाइल
7. 4759 रु० नकद।
बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा 10,000 रु० का पुरस्कार दिया गया है।

No comments: