हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, December 7, 2018

तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान अपनी कलाकारी से सबका मनमोहा

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र के  तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उपस्थिति मुख्यअतिथि एवं अभिभावकों को अपनी कलाकारी से मंत्रमुग्ध कर दिया ।  मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल के. सी. मिश्र  ने कहा  बच्चों के मनोहरी प्रस्तुति कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इस मंच से निकल कर छात्र छात्रा बड़े अधिकारी, नेता, अभिनेता, समाजसेवी, वैज्ञानिक बनते हैं । इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालयों को ऐसा आयोजन होना अवश्य है।  विशिष्ट अतिथि के रूप में  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी  ने कहा कि  शिक्षित समाज से ही स्वच्छ समाज की स्थापना की जा सकती है सभ्य समाज के लिए शिक्षा आवश्यक है ।बच्चों के संदेश परक कार्यक्रम अपने जीवन में उतारने से सभ्य समाज का सपना साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय व्यक्तित्व के निर्माण की प्रयोगशाला है यहां राष्ट्र  निर्माण और राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाया जाता है । जिससे के यह बच्चे आगे चलकर अपने गांव,शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय के प्रबंधक  ओम प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। और समाज में मुखर होने की दिशा मिलती है।बच्चों ने इस दौरान गीत, नाटक ,लघु नाटिका, नृत्य आदि कार्यक्रम की मनोहरी प्रस्तुति कर  लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की तथा समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजना वर्मा ,मोहनी पूजा ,निशा, सुहानी, नेहा, शिवांगी, प्रिया, अनिमेष, अमन ,सूरज ,आकाश, कन्हैया, शिवम ,रोशन ,प्रमोद, रामप्रसाद, आदि की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही।इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ चंद्रशेखर त्रिपाठी, ध्रुव नाथ त्रिपाठी ने  बच्चों  का मनोबल बढ़ाया तथा उनकी खूब सराहना की, इस दौरान रामविलास यादव, शैलेंद्र शर्मा, सभाजीत धर द्विवेदी ,ध्रुव नाथ त्रिपाठी ,रामदेव गुप्त ,श्री देव शुक्ल ,बजरंगी वर्मा , समेत नगर के तमाम छात्र-छात्राओं व जनता  अभिभावक उपस्थित रहें !

No comments: