हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, December 6, 2018

मॉडर्न एजुकेशनल सेन्टर मोहाना चौक , शिवपतिनगर में शिविर लगाकर बच्चों को रूबेला और खसरे का टीका लगाया गया

सिद्धार्थनगर जनपद में दृढ़ संकल्प के साथ खसरा और रूबैला को दूर भगाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान को मोहाना थाना क्षेत्र के मॉडर्न एजुकेशनल सेन्टर मोहाना चौक , शिवपतिनगर  के साईंस टीचर रजनीश कुमार मौर्य  के नेतृत्व में गुरूवार को और बल मिला ।
जहाँ एक साथ सैकड़ो छात्र छात्रा-छात्राओं का टीकाकरण शिविर लगाकर किया गया। टीकाकरण ए.एन.एम.  के देख रेख में संपन्न हुआ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मुहिम को परिषदीय विद्यालयों के नेतृत्व में  विगत दिनों जागरुकता रैली निकालकर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इस दौरान ए.एन.एम. एवं रजनीश कुमार मौर्य  ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा महत्वपूर्ण योजना है खसरा और रूबैला जैसी जान लेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे उपयुक्त व सुरक्षित साधन है।इस अवसर पर कालेज के सभी अध्यापक एवं  छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों व ग्रमीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे।


No comments: