मेराज़ मुस्तफा
सिद्धार्थनगर:-दो दिन पूर्व सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से एक तरफ जहां भाजपाइयों के चेहरे पर हार का दुख स्पष्ट देखा जा रहा वहीं गैर भाजपाई दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में शुमार जनपद के इटवा विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष कमरूज्जमां खां ने क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला।कमरूज्जमां खां ने कहा कि यह चुनावी नतीजे दर्शा रहे कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता पूरी तरह समझ चुकी है जिससे भाजपा का कोई भी पैंतरा अब काम नही करने वाला और इन्ही चुनावों के साथ लोकसभा चुनावों में भाजपा के सफाए की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।कमरूज्जमां खां ने कहा कि केन्द्र के साढ़े चार वर्ष से अधिक व प्रदेश की भाजपा शासित सरकार के डेढ़ वर्षीय कार्यकाल में ही जनता का खून चूसने का जो कार्य किया गया उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जनता पूरी तरह तैयार बैठी है।कमरूज्जमां खां ने कहा समाजवादी पेंशन से लेकर लोहिया आवास योजना जैसी महत्वपूर्ण जनहित योजनाओं के सम्बंध में बात करते हुए कहा कि पचपन लाख महिलाओं को प्रतिमाह पांच सौ रूपये के रूप में समाजवादी पेंशन दिया जा रहा था लेकिन वर्तमान सत्ताधारी दल के आते ही सबसे पहले पेंशन योजना को बंद कर महिला विरोधी होने का सबूत दे दिया व दूसरी तरफ महिलाओं के हित की बात करने का ढोंग कर रहे।कमरूज्जमां खां ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाम की योजना चलाकर भाजपा सरकार स्वयं ही उन्ही बहन-बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ कर रही जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भी अपना निर्णय बताकर जल्द ही भाजपाई गुंडागर्दी को जड़ से मिटाने का संकल्प ले लिया।बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व प्रधान बढ़या जमाल अहमद ने कहा कि जनता प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के कार्यों को याद कर रही व अखिलेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने बन्द कर खुद ही जनविरोधी होने का प्रमाण दे दिया था।जमाल अहमद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा कूटरचित मन्दिर-मस्जिद के ढकोसलों में नही आने वाली।नेताद्वय कमरूज्जमां खां व जमाल अहमद ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि भाजपा को जड़ से उखाड़ने के लिए आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।इस दौरान कमरूज्जमां खां व जमाल अहमद के अतिरिक्त दिनेश मिश्रा , अरशद अहमद , बब्लू खान , शाहिद हुसेन , अब्दुल लतीफ आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment