बस्ती । स्थानीय बस्ती कांटे मार्ग पर कांटे की तरफ से अपनी कार न0 UP 53 CB 6270 से आते समय अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 सी के शाही को मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा के निकट रोडवेज की बस संo UP56T - 5521 बस्ती डिपो ने टक्कर मार दी । परिणामस्वरूप डाॅ0 शाही घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी ।
सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जे एल एम कुशवाहा डाॅ0 राकेश मणि सहित पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया । डाॅ0 शाही की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है ।


No comments:
Post a Comment