हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, December 19, 2018

विश्व हिन्दू परिषद ने,अभियान के तहत बाँटी कॉपी और कलम, शिक्षा पर सबका अधिकार - ओंकारनाथ पाण्डेय

(ककरहवा संवाददाता)/ भारत  नेपाल सीमा के नेपाल राष्ट्र में भगवान गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी विकास क्षेत्र के अन्तर्गत लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका भगवानपुर वार्ड न 1 में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल, के जिला अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय द्वारा एकल विद्यालय में जा कर बच्चों को कॉपी कलम और साथ ही साथ खेलकूद की सामग्री भी बाँटी गयी
और वहीँ विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष ओंकारनाथ पाण्डेय ने बताया की हम लोग बिभिन्नन कार्यक्रमों के माध्यम से कई विद्यालयो में जाकर समय समय से शिक्षा और सरसफाई के कार्यक्रमों को भी सम्बोधित किया जाता है और अभी हाल में ही लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के अन्तर्गत आमा माध्यमिक विद्यालय में आरोग्य सेवा शिविर के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे पाँच सौ लोगो ने स्वास्थ्य जाँच कराये,और आवश्यकता अनुसार दवा भी बितरित किए गए।बच्चों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण,शिक्षा के प्रति जागरुकता कार्यक्रम भी किये जाते है और जनता की सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद कार्य करती है। और इस मौके पर ओमकार नाथ पाण्डेय के साथ ही साथ विश्व हिन्दू युवा परिषद के जिला अध्यक्ष बबलू घर्ती एवं एकल विद्यालय की शिक्षीका नेहा जायसवाल और ग्रामवासी मौजूद रहे।

No comments: