आज लोक भवन में मुख्य सचिव महोदय के साथ पीपीएस एसोसिएशन के एक मीटिंग हुई, मीटिंग में निवर्तमान अध्यक्ष श्री अजय मिश्रा के नेतृत्व में पीपीएस अधिकारी सम्मिलित हुए।
♟शासन से सचिव गृह पुलिस महानिरीक्षक श्री भगवान स्वरूप भी थे।
♟मुख्य सचिव महोदय ने एक सप्ताह के अंदर वित्त, वेतन आदि विभाग के साथ एक मीटिंग बुलाने हेतु निर्देशित किया।
♟रिक्त पदों पर तत्काल डीपीसी की डेट देने, उच्च वेतनमान के स्लैब में नए पद क्रिएट करने हेतु भी निर्देशित किया गया॥
♟मीटिंग में मुख्य सचिव सर ने 1991 बैच के अभी तक आईपीएस में प्रमोशन न होने पर हैरानी व्यक्त की और प्रमुख सचिव गृह से तत्काल मोबाइल पर वार्ता की।
PPS एसोसिएशन
पी0पी0एस0 एसोसिएशन की मांगों पर गम्भीरता से विचार कर यथाशीघ्र आवश्यक निर्णय: मुख्य सचिव,
मुख्य सचिव की उत्तर प्रदेश पी0पी0एस0 एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पी0पी0एस0 एसोसिएशन की मांगों पर गम्भीरता से विचार कर आवश्यक निर्णय यथाशीघ्र लिया जाये।
उन्होंने कहा कि किसी भी संवर्ग की पदोन्नतियां एवं उनके देयकों को नियमानुसार समय से उन्हें उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से है।
मुख्य सचिव आज उत्तर प्रदेश पी0पी0एस0 एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संघ द्वारा दिये गये ज्ञापन पर शासन द्वारा नियमानुसार परीक्षण कराकर यथाशीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को समय से नियमानुसार पदोन्नतियां प्राप्त हों।
उन्होंने कहा कि पात्र अधिकारियों को नियमानुसार पदोेन्नतियां दिलाने हेतु यथाशीघ्र डी0पी0सी0 की बैठक आयोजित करायी जाये। वार्ता में सचिव गृह श्री भगवान स्वरूप एवं पी0पी0एस0 एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य श्री अजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हबीबुल हसन, एस0पी0 पूर्वी श्री सर्वेश मिश्रा, एस0पी0 पश्चिमी श्री विकास त्रिपाठी, एस0पी0 ट्रांसगोमती श्री हरेन्द्र कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment