द्वारका विधानसभा में नसीरपुर गांव के एक मकान में शिफ्ट कार घुस गई और कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मेन लोहे का गेट तोड़कर अंदर घुस गई । सामने 15 वर्षीय बच्चा साइकिल लेकर आ रहा था उसको टक्कर मारी और बच्चे को काफी चोट आई । उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी को नाबालिक बच्चा चला रहा था उसके पास में बैठा ड्राइवर गाड़ी सिखा रहा था । अचानक बच्चे से एक्सीलेटर दब गया और कार की स्पीड लगभग 100 के पास थी जनता का कहना है कि बच्चे ने नशा भी कर रखा था और उसी बीच वहां बैठा एक व्यक्ति भी बच गया उसकी कुर्सी टूट गई बाल-बाल बच गया। वहीं के निगम पार्षद नरेंद्र गिरसा का कहना है गांव में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर होने चाहिए हमने इसकी कंप्लेंट ट्रैफिक पुलिस को भी दी हुई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और गांव में इस तरह के हादसे लगभग होते रहते हैं यदि यही हादसा काफी बड़ा होता तो कौन जिम्मेदार होता देखने वाली बात यह है कि प्रशासन है कि सुनता नहीं गाड़ी का नंबर है DL 9C y3442 सागर पुर थाने का केस है पुलिस जांच में जुटी है।
Thursday, December 20, 2018
अनियंत्रित स्विफ्ट कार घर में घुसी , एक घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment