सिद्धार्थनगर : स्वच्छता में अग्रणी रहने वाले
वार्ड को अब जिला व राज्य स्तर से स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 के तहत पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
इसको लेकर नगर पालिका के वार्डों में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठकों को आयोजित करने का दौर शुरू है। बुधवार को नपा के राजेंद्र नगर व अशोक नगर वार्ड में समिति की बैठक आयोजित की गई।
समिति के सदस्यों व वार्ड निवासियों को संबोधित करते नपा ईओ अरविंद कुमार ने कहा कि बीते 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता सर्वेंक्षण कार्य चलेगा और समितियों की बैठक कर वार्ड के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत जिला स्तर से आगामी 23 दिसंबर व राज्य स्तर से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले पुरस्कार व सम्मान समारोह में आपकी नपा के अधिक से अधिक वार्ड पुरस्कृत हों इसके लिए हम वार्ड वासियों को भी प्रयास करना होगा। बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि चमन आरा राईनी ने कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखे, गन्दगी न होने दे शौचालय से आने के बाद हाथ पैर को अच्छी तरह से साफ करें क्योकि सफाई सौ बीमारियो का इलाज है । साफसफाई की जिम्मेदारी नगर के प्रत्येक नागरिक कि है उन्होने लोगो से कूड़ा करकट को सड़क व नली मे न फेकने की अपील किया तथा कूड़ा को सफाईकर्मी को देने या डस्टबिन मे डालने को कहा । अमरेंद्र कुमार, विनय रावत, लिपिक रवी गुप्ता, बरकत अली राईनी, कपिल देव , शाकिर अली सहित स्वच्छ वातवरण समिति के सदस्यो के अलावा काफी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment