नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब 'पप्पू' नहीं रहे और उन्होंने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों के चुनावों में जीत हासिल कर बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने करतारपुर गलियारे को खोले जाने का स्वागत करते हुए इसे 'उचित दिशा में उठाया गया कदम' बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ रिश्ते कायम करने के लिए आतंकवाद का रास्ता छोड़ना चाहिये।
वह कोलकाता में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अब्दुल्ला ने कहा, 'राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। उन्होंने तीन राज्यों में जीत दिला कर अपनी योग्यता साबित कर दी है। गौरतलब है कि भाजपा और अन्य कुछ दल गांधी पर व्यंग्य करते हुये उन्हें प्राय: 'पप्पू' की संज्ञा देते हैं।
उन्होंने बाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी 'बहन' बताया और उम्मीद जताई की कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपनी तरफ से देश को बचाने की पूरी कोशिश करेंगी जो इस समय 'गलत दिशा' में जा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने थाने जिले के कल्याण में पत्रकारों से कहा, 'राहुल गांधी ने तीन राज्यों में एक अच्छी जीत हासिल की है। वह अब 'पप्पू' नहीं है लेकिन 'पप्पा' बन गये है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिन्हें विपक्ष के द्वारा पप्पू के नाम से नवाजा जाने लगा था, वे अब पप्पू से परम पूज्य (सबसे ज्यादा चर्चित) हो गए हैं। ठाकरे ने यहां राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।

No comments:
Post a Comment