सिद्धार्थनगर। बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस विधानसभा कपिलवस्तु के नौगढ़ तहसील परिसर में मनाया जाना है। जिसमे बस्ती मण्डल बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी गण शिरकत करेंगे जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्तओं से अपील है कि बूथ स्तर पर तैयारी कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में लायें। बाबा साहब के संघर्षो एवं उनके द्वारा बनाये गए संविधान के बदौलत ही सामाजिक परिवर्तन हुआ है बहुजन समाज को उनके सम्मान में उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा तभी समता मूलक समाज की स्थापना होगी और देश तरक्की करेगा। आज बसपा नेता मां पट्टू राम आजाद ने कपिलवस्तु विधानसभा के सेक्टर धेन्सा, नादेपार, जोगिया में लोगो के बीच जनसंपर्क करते हुए कार्यक्रम की तैयारी की। जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ सुखदेव, दिनई प्रसाद, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, राजेश, राधेश्याम वरुण, रमेश यादव, कल्लू आदि लोग शामिल रहें।
Monday, December 3, 2018
बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस विधानसभा कपिलवस्तु के नौगढ़ तहसील परिसर में मनाया जाएगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment