हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, December 20, 2018

कोर्ट ने माना एनकाउंटर फर्जी, 11 पुलिसकर्मियों को किया कोर्ट ने आईपीसी की धारा 302 में तलब,


25 जनवरी 2019 को होना होगा कोर्ट में पेश
खतौली। 11 साल पहले एनकाउंटर में मारे गए अमजद के परिजनों को न्यायालय द्वारा न्याय मिलने की उम्मीद जगी है जल्द ही दोषी बनाए गए  सभी पुलिसकर्मी  कोर्ट में पेश होंगे । ज्ञात हो कि 1 फरवरी 2007 में मुज़फ्फरनगर की थाना रतनपुरी पुलिस ने  अमजद को उठाकर उसका फर्जी तरीके से एनकाउंटर कर दिया था एनकाउंटर की सूचना पर परिजनों ने पुलिस से  मामले की जानकारी मांगी थी लेकिन रतनपुरी पुलिस संतोषजनक  जवाब नहीं दे पाई थी जिसके बाद मृतका की मां ने न्यायालय में एक वाद दायर किया था जिस पर लगातार सुनवाई चल रही थी आज न्यायालय द्वारा फर्जी एनकाउंटर में दोषी पाए गए सभी पुलिसकर्मियों को तलब किए जाने के आदेश जारी किए हैं  न्यायालय द्वारा आदेश जारी करने के बाद मृतकों के परिजनों में न्याय की उम्मीद जागी है । जानकारी के अनुसार मृतका के मारे शिकायती पत्र में बताया था कि उसका बेटा अमजद अपनी रिश्तेदारी में रहता था वहीं पर एक सिपाही का आना जाना था जिसका विरोध अमजद किया करता था इसी बात से नाराज सिपाही ने अपनी थाना पुलिस के साथ मिलकर उसका फर्जी तरीके से एनकाउंटर कर दिया था।

No comments: