रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी हाईवे मार्ग से भारी मात्रा में रोहनिया पुलिस ने इंडिगो कार से कछुए पकड़ा ।
बताया जाता है कि रोहनिया थाना प्रभारी पी आर त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि इलहाबाद की तरफ से इंडिगो कार में भरी ढेर सारी मात्रा में कछुवा भरकर रामनगर की तरफ जा रही है। उसी समय चौकी प्रभारी अखरी को रोहनिया प्रभारी ने सूचना दी । घेराबंदी कर अखरी हाईवे मार्ग से रोहनिया पुलिस ने कार को रोका। जब कार की तलासी ली गई तो उसमें ढेर सारी मात्रा में कछुवा बोरे में भरा हुआ था । जब रोहनिया पुलिस ने कड़ाई से तस्कर से पूछताछ की तो बताया । प्रभारी ने बतलाया कि तस्कर फुलमुहमद निवासी जगदीशपुर सुल्तानपुर का निवासी है। यह तस्कर सुलतानपुर से कछुवा कार से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था ।

No comments:
Post a Comment