हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 30, 2018

बाँदा पुलिस को मिली बडी सफलता तीन लाख पैंतालीस हजार रूपये छः सौ रूपये की नाजायज शराब बरामद


बांदा जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराधियों की धर पकड अभियान में चेकिंग कर रहे बदौसा पुलिस टीम को मिली बडी सफलता अवैध शराब से भरी एक बुलेरो पिकअप जो आगामी नये वर्ष की बिक्री के लिए प्रतापगढ से आयी थी फतेहगंज तिराहे में चेकिंग होने की बजह से पिकअप में सवार बिपिन कुमार व हरिकेश कुमार ने बदौसा पुलिस की आंखो से ओझल होना चाहा परन्तु बदौसा थाना प्रभारी आलोक सिंह के कुशल निर्देशन मे भाग रहे दोनो आरोपियों को धर दबोचा और पिकअप की तलाशी ली तो तीन हजार आठ सौ चालीस* क्वार्टर शराब व एक तमंचा ३१५  व एक कारतूस ३१५  मिला
पकडे गये अरोपियों का विवरण-

१-विपिन कुमार सरोज पुत्र किशनलाल सरोज उम्र करीब २४ वर्ष
२-हरिकेश सरोज पुत्र नन्दलाल सरोज उम्र करीब ३० वर्ष
निवासी ग्राम मनगढ हिसारपुर
३-बुलेरो पिकअप नम्बर *यूपी ७२ एटी - ४२९०*
दोनो अरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या १२८/१८ दफा ६०/७२
आबकारी अधि. के तहत मुकदमा व अपराध संख्या १२९/१८ दफा ३/२५ आयुध अधिनियम का अभियोग दर्ज कर
अरोपियों को जेल भेजा गया

No comments: